जल्द लॉन्‍च होंगी 5 नई मिड साइज SUV, फीचर्स होंगे बेहद शानदार

ऑटो डेस्क। जल्‍द ही Mid Size SUV सेगमेंट में नई कारों को लॉन्‍च किया जाएगा। महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही अपनी प्रीमियम एसयूवी XUV 700 के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले कई बार इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके मुताबिक इसके एक्‍सटीरियर में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-1.56 लाख तक सस्ती हुई Mahindra की गाड़ियां; जानें किस कार पर कितनी होगी बचत

मारुति की ओर से तीन सितंबर को ही मिड साइज SUV सेगमेंट में विक्‍टोरिस को पेश किया गया है। अगले कुछ महीनों के दौरान इस एसयूवी को बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। टाटा की ओर से भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सिएरा को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को दिसंबर तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

रेनो की ओर से भी जल्‍द ही नई डस्‍टर को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इस बारे में जानकारी भी दी गई है कि अगले कुछ महीनों के दौरान इसे औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा लेकिन अभी इसके लॉन्‍च की सही तारीख की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे 2026 के शुरू में भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से भी जल्‍द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि किस SUV को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है लेकिन इसे रेनो डस्‍टर की तरह ही नए प्‍लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। इसे 2026 में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

Tag: #nextindiatimes #SUV #XUV700

RELATED ARTICLE