31 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

किस देश में सबसे ज्यादा आते हैं भूकंप, इस देश में तो 8 लाख लोगों की हो गयी थी मौत

डेस्क। आए दिन पहाड़ों वाले इलाकों में Earthquake के झटके महसूस होते रहते हैं। ये आपके और हमारे लिए तो नॉर्मल नहीं हैं लेकिन इन इलाकों के आसपास रह रहे लोगों के लिए यह आम बात है। ज्यादातर भूकंप उन जगहों पर आते हैं जहां टेक्टोनिक प्लेट्स (धरती की परतें) आपस में टकराती या खिसकती हैं।

यह भी पढ़ें-जानें जानवरों को पहले ही कैसे हो जाता है भूकंप और सुनामी का अहसास?

इंडोनेशिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक माना जाता है। यहां हर साल हजारों भूकंप आते हैं। यह Pacific Ring of Fire पर स्थित होने के कारण भी ज्यादा प्रभावित होता है।जापान भी इस लिस्ट में शामिल है, जो एक विकसित देश है लेकिन यहां के लोग और सरकार भूकंप से डरते नहीं, बल्कि उनसे बचने के उपाय खोजते रहते हैं। इसके लिए भूकंप-रोधी इमारतें और सड़कें बनाई जाती हैं। यहां हर साल लगभग 1500 छोटे-बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

भूकंप के लिहाज से मैक्सिको भी काफी संवेदनशील देश है। यहां हर साल सैकड़ों भूकंप दर्ज किए जाते हैं। फिलीपींस भी Pacific Ring of Fire का हिस्सा है, जहां साल भर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। ज्वालामुखी का फटना भी यहां आम माना जाता है और साथ ही तूफान का खतरा भी बना रहता है।

चीन में भी दुनिया के कुछ सबसे विनाशकारी भूकंप दर्ज किए गए हैं। बड़ी आबादी होने के कारण यह देश ज्यादा मुश्किलों का सामना करता है और यहां कई एक्टिव फॉल्ट लाइन्स का होना भी भूकंप आने का एक महत्वपूर्ण कारण है।इतिहास में ऐसे कई भूकंप दर्ज हैं जिन्होंने भीषण तबाही मचाई लेकिन सबसे ज्यादा तबाही 1556 में शांक्सी – चीन में आए भूकंप ने मचाई, जिसकी मैग्नीट्यूड 9.5 थी और इसमें लगभग 8 लाख लोगों की जान गई थी।

Tag: #nextindiatimes #Earthquake #naturaldisaster

RELATED ARTICLE

close button