34.8 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 25, 2026

Boeing और Airbus में क्या होता है अंतर? ऐसे करें पहचान

टेक्नोलॉजी डेस्क। अहमदाबाद (Ahmedabad) से लंदन के लिए टेक ऑफ करते ही 787-8 Dreamliner क्रैश हो गया। इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई। इस प्लेन क्रैश में केवल एक शख्स ही बच पाया है। 787-8 Dreamliner को विमान निर्माता कंपनी Boeing बनाती है। बोइंग का इस्तेमाल दुनिया भर की एयरलाइन इस्तेमाल करती है। इसी तरह से वह Airbus का इस्तेमाल भी फ्लाइट के रूप में करती है।

यह भी पढ़ें-इमेज, पिक्चर और फोटो में क्या अंतर होता है?

हम यहां पर आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में यहां पर बता रहे हैं, जिनसे आप एयरबस और बोइंग के विमानों को आसानी से अलग-अलग पहचान सकते हैं। बोइंग की नोज नुकीली और तेज होती है, जो एक तीर की तरह दिखाई देती है।Airbus की नोज गोल और अर्ध-गोलाकार होती है, जो थोड़ा चपटा और नरम जैसी दिखाई देती है।

Boeing के कॉकपिट की साइड विंडो का निचला हिस्सा तिरछा यानी V-आकार का होता है। आखिरी खिड़की का कोना थोड़ा नुकीला और कोणीय जैसा होता है। Airbus की खिड़कियां ज्यादा चौकेर होती है और इसके आखिरी खिड़की का ऊपरी कोना थोड़ा कटा हुआ दिखाई देती है। Boeing की टेल में आमतौर पर एक हल्का ढलान होता है, जहां यह विमान के शरीर से मिलती है। Airbus की टेल विमान के शरीर से सीधे जुड़ी हुई होती है, जो बिना किसी ढ़लान के होती है। यह एक तेज और सीधा कनेक्शन होता है।

Boeing के इंजन का निचला हिस्सा चपटा होता है, जबकि ऊपर का हिस्सा गोल होता है। साथ ही, बोइंग के इंजन विंग के सामने की ओर लगे होते हैं। Airbus के इंजन पूरी तरह से गोल होते हैं। यह करीब एक परफेक्ट सर्कल की तरह होते हैं। इन्हें विंग के ठीक नीचे लगाए जाते हैं, जिससे इन्हें विमान के पीछे से देखने पर आसानी से नोटिस किया जा सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Boeing #Airbus

RELATED ARTICLE