31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

इन तीन राशियों के लिए मंगलकारी होगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष: मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि नौकरीपेशा में आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपको लाभ और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन खर्च संतुलित रहने से आर्थिक परेशानी से बचेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य के बारे में बुरा-भला कह सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आपको समझदारी से चलना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। भाग्य आपके धन और सुख में वृद्धि करेगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में लोगों के बीच तालमेल रहेगा। परिवार में कोई कलह और तनाव चल रहा है तो उससे आज राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा, जिसका उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन या शुभ कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा और शरीर में थकान भी महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। जबकि आपको परिवार में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने शौक पर कुछ धन खर्च करेंगे। नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिेलगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास और निवेश आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। आपको आज कोई उपहार आदि मिल सकता है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, आप अपने रिश्ते की बात परिवार में कर सकते हैं। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे आप काफी समय से मिलने का इंतजार कर रहे थे। अगर आप आज अपने बच्चे को विदेश में पढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को पूर्व में किए निवेशों से भी लाभ मिलेगा।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा लेकिन आपकी योजनाएं आज सफल होने से आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा अचानक आपको मिल सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। कहीं यात्रा का प्लान भी आज बन सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आपको ध्यान देना होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा, आप अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने का विचार कर सकते हैं।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार में आज कन्या राशि के जातकों की खूब कमाई होगी। आपकी प्रगति देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से सहयोग मिलेगा लेकिन आपको इनसे विवाद करने से बचना चाहिए। आज शाम के समय आपको किसी मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है।

तुला: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आज इनको कुछ ऐसा काम दिया जा सकता है जिससे इनका मूड खराब होगा। वैसे आज पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। निकट संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बढ़ते खर्चों से आपका मूड खराब होगा। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको आज लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना मिलेगी। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।

धनु: आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।

मकर : मकर राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपके काफी समय से अटके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। भाग्य आपको आज प्रयास से बढ़कर आर्थिक लाभ दिलाएगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। आपको आज अपने रिश्ते को आगे ले जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। शाम के समय आप थकान और सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ :आज सितारों की चाल से मालूम होता है कि कुंभ राशि के जातकों को आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में इनको आज पूर्व में किए निवेश और प्रयासों का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप सहयोगियों की मदद से पूरा कर पाएंगे जिसके लिए आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनको आज कारोबार में भाइयों और परिवार का साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि आज के दिन को शुभ और अनुकूल बनाए रखने के लिए क्रोध पर काबू रखना चाहिए।

मीन: आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए इससे गुरुजनों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलना जुलना हो सकता है। किसी के लिए गिफ्ट वगैरह की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसिद्धि का विस्तार होगा, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE