40 C
Lucknow
Saturday, May 18, 2024

आज कुंभ समेत इन 2 राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपने काम पर फोकस करें, दूसरों के मामलों में अधिक दखल न दें। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला काफी समय से विवाद में है तो उसमें आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए सितार कहते हैं कि, स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए नरम रह सकता है। लेकिन अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह मानकर आज सम्मान और लाभ अर्जित कर सकते हैं। बिजनस मे आज आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। किराना कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के सुखद रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको आज कार्यक्षेत्र फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे लाभ का अवसर नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी। किसी बात पर माता-पिता से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने बड़ों की बातें सुनें और समझें।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शानदार बीतेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को आज अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। अगर आज कुछ छात्र विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं, आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन होगा। आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने अनुभव का लाभ लें और जो भी निर्णय लें उस पर अच्छे से विचार कर लें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कुछ नया सीखने में आप सफल होंगे। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त कर सकते हैं।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। कारोबार में आज आपका काफी मन लगेगा, लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी महसूस होगी। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शनि देव की कृपा से लाभकारी रहेगा। आपकी व्यावसायिक गतिविधियां भी बेहतर होंगी। आपको आज बिजनस में लाभ होगा और आपका आर्थिक प्रयास भी आज सफल होगा। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप अतिरिक्त कमाई या पार्ट टाइम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपका मान सम्मान और प्रभाव बढेगा। काफी समय से रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में व्यावहारिकता और वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा।

मीन:मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि लंबे समय से लंबित किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से भी आपका मनोबल बढ़ेगा। किसी मित्र या परिजन से आपको कोई रोचक और अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप अपने परिजनों के साथ हंसी-मजाक में रात्रि व्यतीत करेंगे। आपके प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व के कारण आज आपके घर या नौकरी में लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE