26 C
Lucknow
रविवार, मई 31, 2026

ICSE व ISC रिजल्ट्स: न्यू पब्लिक कॉलेज लखनऊ के छात्र छात्राओं ने फिर रचा कीर्तिमान

लखनऊ। आईसीएसई व आईएससी वर्ष 2023-24 के परीक्षा परिणाम (Result) जारी किये गये। राजधानी लखनऊ के न्यू पब्लिक कॉलेज की पवनपुरी तथा शहीद पथ स्थित शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा एवं सफलता का परचम लहराया।

यह भी पढ़ें-सरकार ने CBI को सौंपी NEET UG पेपर लीक मामले की जांच

विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थापक महाप्रबंधक गोविंद अग्रवाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्याओं को हार्दिक बधाई दी तथा बच्चों को यह संदेश दिया कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है| बेहतर पढ़ाई से ही जीवन बेहतर हो सकता है, इसलिए बच्चों को पूरे लगन और परिश्रम से अपने पाठ्यक्रम को अच्छे ढंग से तैयार करना चाहिए। जीवन का हर कदम परीक्षाओं से भरा होता है और बेहतर शिक्षा ही हमें सफलता दिला सकती है।

  •  न्यू पब्लिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर शानदार 100% परिणाम (प्रथम श्रेणी) हासिल किया।
  •  संस्थापक महाप्रबंधक गोविंद अग्रवाल ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए परिश्रम को सफलता का मूलमंत्र बताया।
  •  लखनऊ के अन्य स्कूलों के साथ मिलकर न्यू पब्लिक कॉलेज के छात्रों ने 2026 की ICSE-ISC परीक्षाओं में अपनी मेधा का लोहा मनवाया। 

Tag: #nextindiatimes #lucknow #icse #result

RELATED ARTICLE