टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक दिग्गज Samsung ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘Galaxy Buds On’ लॉन्च कर दिया है। यह सैमसंग का पहला क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरफोन है, जो एक खास ‘ओपन-ईयर’ डिजाइन के साथ आता है। इसका मतलब है कि म्यूजिक सुनते समय भी आप अपने आसपास के माहौल और आवाजों से पूरी तरह वाकिफ रह सकेंगे।
यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील
आइए जानते हैं इन ईयरफोन्स की कीमत, उपलब्धता और सभी बेहतरीन फीचर्स के बारे में।
Samsung Galaxy Buds On: कीमत और उपलब्धता:
कंपनी की प्रेस रिलीज के अनुसार, Galaxy Buds On की कीमत KRW 299,000 (लगभग ₹21,000) तय की गई है।
यह नया ओपन-ईयर हेडसेट सबसे पहले साउथ कोरिया में 27 अक्टूबर से ब्लैक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके बाद कंपनी इसे वैश्विक (Global) बाजारों में भी धीरे-धीरे पेश करेगी।
डिजाइन और कम्फर्टेबल फिटिंग:
Galaxy Buds On को कानों के अंदर डालने के बजाय कान के बाहरी हिस्से पर क्लिप की तरह पहना जाता है। सैमसंग का दावा है कि इसका चौड़ा डिजाइन और एडजस्टेबल बैंड ऐसा है कि वर्कआउट या दौड़ते-भागते समय भी ईयरफोन्स गिरते नहीं हैं।

कंपनी ने स्पीकर्स और बैटरी को सही जगह बैलेंस करने के लिए अलग-अलग कानों की बनावट पर विस्तृत रिसर्च की है।
दमदार साउंड और ऑडियो फीचर्स:
शानदार ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें सैमसंग के TwinBoost स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल दिया गया है, जो आपके आसपास के शोर-शराबे के हिसाब से साउंड को खुद एडजस्ट कर लेता है।
- ऑडियो लीकेज रिडक्शन:
- ईयरफोन्स में ‘Audio Leakage Reduction’ तकनीक दी गई है।
- इससे ईयरफोन का म्यूजिक बाहर खड़े व्यक्ति को सुनाई नहीं देता,
- जो कैफे या लाइब्रेरी जैसी जगहों पर काफी काम आता है।
- प्रोसेसर:
- इसमें क्वालकॉम का Snapdragon S7 Gen 1 साउंड प्लेटफॉर्म और क्लास-D एम्पलीफायर दिया गया है।
क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग और AI सपोर्ट:
कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड के शोर को हटाने के लिए इसमें 3 माइक्रोफोन्स, बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप सेंसर और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे तेज हवा या घर में चल रहे पंखे-अप्लायंसेज के शोर में भी सामने वाले को एकदम साफ आवाज जाती है।
यह ईयरफोन कम्पैटिबल Galaxy AI डिवाइसेज के साथ हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देता है। आप सिर्फ वॉयस कमांड से Gemini Live शुरू कर सकते हैं, Quick Voice Memo से बोलकर नोट्स रिकॉर्ड कर सकते हैं और सिर्फ सिर हिलाकर (Head Gestures) कॉल उठाने या अलार्म बंद करने जैसे काम कर सकते हैं।
बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी:
सैमसंग के मुताबिक, ये ईयरफोन्स सिंगल चार्ज में 9.5 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करते हैं।
कनेक्टिविटी की बात करें तो चार्जिंग केस खोलते ही यह आपके सैमसंग फोन या टैबलेट से तुरंत पेयर हो जाता है। वॉल्यूम या इक्वलाइजर बदलने के लिए अलग से ऐप खोलने की जरूरत नहीं है,
इसे फोन के क्विक पैनल से ही कंट्रोल किया जा सकता है।
कंपनी ने अभी इसके ड्राइवर साइज, ब्लूटूथ वर्जन और चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया है,
जिसकी जानकारी 27 अक्टूबर को सेल शुरू होने पर मिलने की उम्मीद है।
Tag: #nextindiatimes #Samsung




