34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

राम रहीम को फिर मिली 50 दिनों की पैरोल, जेल से जल्द आएगा बाहर

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) फिर पैरोल पर बाहर आएगा। वह रोहतक की सुनाारिया जेल में बंद है। वहीं, आज आठवी बार राम रहीम (Ram Rahim) को पैरोल (parole) मिली है।

यह भी पढ़ें-बिलकिस बानो केस के दोषियों को SC से मोहलत नहीं, 21 जनवरी तक करना होगा सरेंडर

इस बार रोहतक जेल से राम रहीम (Ram Rahim) को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले सितंबर में भी वह जेल से बाहर आया था। राम रहीम (Ram Rahim) पर सरकार की मेहरबानी से सवाल उठ रहे हैं। बाबा के जेल से बाहर आने की खबर से उसके चाहने वालों में तो खुशी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस फैसले पर सवाल खड़ा रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2022 में जब राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल (parole) मिली थी, तब भी खूब हंगामा हुआ था। उस समय पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव (assembly elections) थे। लोगों का कहना था चुनावी फायदे के लिए बाबा को जेल से बाहर निकाला गया।

Ram Rahim: पैरोल और फरलो में क्या है अंतर, कौन करता है इसे मंजूर, डेरा  सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर किसके तहत जेल से आया बाहर, जान लें  नियम - Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh comes out of jail on  furlough Difference Between Parole ...

साल 2022 में भी हरियाणा की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने राम रहीम (Ram Rahim) को तीन बार पैरोल (parole) दी थी। अक्टूबर में उन्हें 40 दिनों के लिए जेल से रिहा किया गया। इसके अलावा जून में एक महीने के लिए रिहा किया गया और फरवरी में 21 दिनों के लिए रिहा किया गया था। राम रहीम (Ram Rahim) को अपनी मां से मिलने के लिए 2021 और 2020 में एक-एक बार पैरोल भी दी गई थी।

पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह (Shah Satnam Singh) की जयंती में शामिल होने के लिए उसे नवंबर में 21 दिन, जुलाई में 30 दिन और 21 जनवरी से 40 दिन के लिए रिहा किया गया था। उस समय राम रहीम (Ram Rahim) को तलवार से जन्मदिन का केक काटकर ‘जश्न मनाते’ देखा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रहीम सिंह को केक काटते और यह कहते हुए सुना गया था कि ‘5 साल बाद इस तरह जश्न मनाने का मौका मिला… इसलिए मुझे कम से कम पांच केक काटने चाहिए।’

Tag: #nextindiatimes #RamRahim #election #parole

RELATED ARTICLE