40 C
Lucknow
Saturday, May 18, 2024

राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, बहन व मां समेत ये लोग रहे साथ

Print Friendly, PDF & Email

रायबरेली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को रायबरेली (Rae Bareli) लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह ही कांग्रेस (Congress) पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों का नाम जारी किया।

यह भी पढ़ें-अमेठी में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, केएल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

पार्टी से उम्मीदवारी का टिकट मिलने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली (Rae Bareli) स्थित फुरसतगंज हवाई अड्डे पर अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य लोगों के साथ विमान से उतरे। उधर अमेठी (Amethi) से केएल शर्मा ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन फॉर्म भरे जाने के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। गांधी परिवार राहुल (Rahul Gandhi) के नामांकन के दौरान एकजुट दिखा। इसके जरिए रायबरेली को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई।

बता दें रायबरेली (Rae Bareli) और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा। मतगणना चार जून को होगी। वहीं अमेठी से कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। हालांकि पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया।

Tag: #nextindiatimes #RaeBareli #RahulGandhi

RELATED ARTICLE