41.1 C
Lucknow
Thursday, April 10, 2025

लक्षद्वीप में समुद्र के किनारे PM मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अपनी लक्षद्वीप (Lakshadweep) यात्रा के बारे में गुरुवार को अपना अनुभव शेयर किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी यात्रा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में पीएम मोदी (PM Modi) अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अब प्रभु श्रीराम के दर्शन होंगे आसान, ‘होली अयोध्या’ एप से ऐसे मिलेगी मदद

पीएम मोदी (PM Modi) ने लक्षद्वीप (Lakshadweep) में 1,156 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जगहों की सैर किया। लक्षद्वीप (Lakshadweep) में बेहतरीन अनुभवों को बताने के साथ ही वहां के लोगों के आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने लक्षद्वीप में समुद्र किनारे अपना समय बिताया। उन्होंने बीच पर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। पीएम मोदी हमेशा एडवेंजर के लिए तैयार रहते हैं। अपनी लक्षद्वीप (Lakshadweep) यात्रा के दौरान उन्होंने समुद्र में डुबकी लगाई और गहरे पानी के अंदर स्नॉर्कलिंग (snorkeling) की। पीएम मोदी हमेशा से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं। उनकी लक्षद्वीप यात्रा के दौरान भी इसकी झलक दिखी हैं। उन्होंने समुद्र किनारे मॉर्निंग वॉक किया, जिससे लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति संदेश देता है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने प्रकृति की गोद में छिपे लक्षद्वीप (Lakshadweep) की सुंदरता भी दिखाई है। उन्होंने समुद्र किनारे बसे इस जंगल की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें लक्षद्वीप के प्रति पर्यटकों का मन मोहने के लिए काफी हैं। लक्षद्वीप की सुंदरता दिखाने के अलावा पीएम मोदी ने वहां के लोगों से मुलाकात की। पीएम (PM Modi) ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करके अच्छा लगा। उन्होंने वहां के लोगों से बेहतर स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, बेहतर कृषि पद्धतियों समेत अन्य चीजों पर बात की।

Tag: #nextindiatimes #Lakshadweep #PMModi #photos

RELATED ARTICLE

close button