28 C
Lucknow
Thursday, March 13, 2025

इस राशि के जातकों को जीवन में मिलेगी तरक्की, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:शुक्र के प्रभाव से मेष राशि के जिन लोगों काम अभी तक अटका हुआ था, उन्हें भरपूर लाभ मिल सकता है। इस समय में जो लोग पैसों की कमी से जूझ रहे थे, उन्हें भी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का है। आप अपनी मेहनत से अपने काम में अपनी पहचान बना पाएंगे। आपको अपनी नौकरी से अच्छा लाभ मिलेगा। यह समय आपके करियर में एक नया मुकाम हासिल करने का है। 

वृषभ :वृषभ राशि से जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे जबकि चंद्रमा भाग्य स्थान में होंगे जिससे आपको जोखिम वाले काम से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से वाद विवाद करने से भी आपको बचना चाहिए। काम के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। वैसे आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। वैसे आज आपको आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा खर्च आपका बढा रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के लिए मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर बीते कुछ समय से आपका अपने वरिष्ठों से कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी सुलझ जाएगा और आपका काम में मन लगेगा। आज आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आपके मजाकिया मूड किसी को मानसिक तकलीफ न हो इस बात का भी आप ध्यान रखें। विद्यार्थियों को आज कुछ प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अगर आप आज अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसे किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी समारोह में शामिल हो सकते हैं। बिजनस और कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना सफल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य के काम भी आज आपके हाथों पूरा हो सकता है। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का लाभ प्राप्त होगा।

सिंह : सिंह राशि राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख और उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। आपको आज संतान पक्ष की ओर से लाभ और खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको आज पिता और चाचा ताऊ से लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा और क्षमता का लाभ ले पाएंगे और आपका प्रभाव भी आज बढेगा। खान पान के मामलों में अपना ध्यान रखें। उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या:कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शुभ रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण परिवार में कुछ शुभ और मांगलिक आयोजनों पर भी चर्चा होगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम बनेगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक :मंगल की वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। अगर आज आप अपने बिजनस या जरूरतों के लिए किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि आपको वह पैसा वापस पाने में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज कुछ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अगर किसी की शादी की बात चली है तो आज बात पक्की हो सकती है या कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। अगर आप अपने व्यापार में किसी साझेदारी की योजना बनाने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि उसके लिए समय ठीक नहीं है।

धनु: धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। क्रोध और वाणी की वजह से आपके कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे आज की अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। आज किसी मित्र अथवा संबंधी से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं, इससे आपके वैवाहिक जीवन रोमांटिक होगा। शौक और रुचिकर खानपान पर आप धन खर्च करेंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा।

मकर :मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख शांति वाला रहेगा। आपका मन आज धर्म आध्यात्म की ओर जाएगा और आप मानसिक शांति के लिए योग ध्यान करेंगे। अकेले में कुछ देर बैठना आपको पसंद होगा। वैसे आज आपके आस पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने बच्चों की ओर से कोई सकारात्मक खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे दोनों का प्यार और गहरा होगा। आज आप अपने घर की साज सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कुंभ :कुंभ राशि के जातक पिछले कुछ समय से परेशानियों में चल रहे थे लेकिन अब शुक्र के प्रभाव से परेशानियों से बाहर आने का समय शुरू हो चुका है। कुंभ राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। आप अगर कोशिश करेंगे, तो मेहनत से अधिक फल भी पा सकते हैं। खासतौर पर अगर आप नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, तो इस समय में आपको वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। खासतौर पर जो लोग नई नौकरी की तलाश में थे, उन्हें नौकरी के कई अवसर मिलेंगे।

मीन:मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा चल रहा है। शुक्र के प्रभाव से मीन राशि के जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। जिन जातकों की शादी की बात चल रही थी, उनकी बात भी पक्की हो सकती है। वहीं, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग पाने से आपको आत्मिक शांति मिलेगी। करियर की बात करें, तो जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे वेतन वाली नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापार में भी कुछ ऐसी बड़ी डील्स मिल सकती हैं, जो आपको बड़ा मुनाफा देंगी। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button