34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

अब नोरा फतेही भी हुईं डीपफेक का शिकार, वीडियो देख रह गई शॉक्ड

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। बॉलीवुड इस वक्त डीपफेक (deepfake) की चपेट में है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी का डीपफेक (deepfake) वीडियो या फोटो सामने आता रहता है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो भी वायरल हुआ था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-बिलकिस बानो केस के दोषियों को SC से मोहलत नहीं, 21 जनवरी तक करना होगा सरेंडर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो और वीडियो पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का रिएक्शन सामने आया है। उनका ये वीडियो एक ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड से जुड़ा है। एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। ‘लुलुलेमोन’ नाम का एक फैशन ब्रांड है, जिसे नोरा फतेही (Nora Fatehi) वीडियो और फोटो में प्रमोट करती नजर आती हैं। ऐड में नोरा की फोटो है, हर सामान पर 40 से 60 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। एक्ट्रेस (Nora Fatehi) ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी शेयर की है। नोरा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इस ऐड को फर्जी बताया है।

Nora Fatehi becomes latest victim of deepfake video : अब नोरा फतेही हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार, बोलीं- मैं शॉक्ड हूं

फोटो को शेयर करते हुए नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने लिखा कि, ‘इसे देखकर मैं भी हैरान हूं, लेकिन यह मैं नहीं हूं।’ जैसे ही नोरा फतेही ने इसे देखा, उन्होंने प्रतिक्रिया दी और प्रशंसकों से कहा कि, उनका प्रचार विज्ञापन से कोई लेना-देना नहीं है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) भी हैं। इसलिए वह पूरे साल कई ब्रांड्स का प्रमोशन करती नजर आती हैं।

हालांकि, ब्रैड के इस नकली विज्ञापन को देखकर एक्ट्रेस हैरान हैं। इससे पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट का डीपफेक (deepfake) वीडियो खूब चर्चा में रही थी। फिलहाल नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी आने वाली फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट विद्युत जामवाल नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस डीपफेक (deepfake) मामले के बाद नोरा फतेही (Nora Fatehi) काफी तनाव में हैं।

Tag: #nextindiatimes #deepfake #NoraFatehi #video

RELATED ARTICLE