34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

नॉर्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर दागे 200 से ज्यादा गोले, लोगों को दिया गया ये आदेश

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। किम जोंग उन (Kim Jong Un) की तानाशाही से हर कोई वाकिफ है। आज सुबह सुबह इस तानाशाह ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे हर कोई हैरान है। बता दें कि उत्तर और दक्षिण कोरिया (South Korea) में रार कोई नई बात नहीं है। कई तरह की शांति संधियों के बाद भी दोनों देशों में तनाव बना रहता है। दक्षिण कोरिया (South Korea) पर शुक्रवार की सुबह लगातार 200 से अधिक तटीय तोपखाने गोले दागे गए हैं।

यह भी पढ़ें-यूपी का एक और माफिया एनकाउंटर में ढ़ेर, BSP के टिकट पर लड़ चुका था चुनाव

इस मामले पर दक्षिण कोरिया (South Korea) की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने उन पर गोले दागे हैं। दो दक्षिण कोरियाई द्वीपों के निवासियों को एक अज्ञात स्थिति के कारण खाली करने का आदेश दिया गया था। दक्षिण कोरिया (South Korea) ने अपने बयान में कहा कि गोलीबारी के कारण दक्षिण कोरिया से किसी नुकसान की खबर नहीं है। गोले उत्तरी सीमा रेखा (NLL) के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरिया के बीच समुद्री सीमा है।

US व दक्षिण कोरिया अगर उकसाएं तो उन्हें तबाह कर दो', किम जोंग का सेना को  आदेश - Divya India News

हालांकि दक्षिण कोरिया (South Korea) ने शुक्रवार को उत्तर कोरियाई सीमा के पास योनप्योंग द्वीप के निवासियों को वहां से जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया, कारण बताया गया कि दक्षिण कोरिया (South Korea) की सेना इस क्षेत्र में लाइव-फायर अभ्यास करेगी। इसी बीच कुछ घंटे पहले व्हाइट हाउस (White House) ने नार्थ कोरिया पर आरोप लगाया था कि रूस ने नार्थ कोरिया से भेजी गई मिसाइल का यूक्रेन (Ukraine) के ऊपर हमले में इस्तेमाल भी किया था। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी के इस बयान के तुरंत बाद ही नार्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर 200 से अधिक गोले दाग दिए।

योनप्योंग द्वीप के एक अधिकारी, जो विवादित उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) समुद्री सीमा के ठीक दक्षिण में स्थित है, ने कहा कि दक्षिण कोरियाई (South Korea) सेना के अनुरोध पर निकासी का आदेश दिया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने उनकी विवादित समुद्री सीमा पर तोपखाना अभ्यास किया है।

Tag: #nextindiatimes #SouthKorea #KimJongUn #attack

RELATED ARTICLE