एंटरटेनमेंट डेस्क। Netflix एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक थ्रिलर रिलीज किया जाता है। हिंदी सिनेमा, साउथ सिनेमा, के ड्रामा और हॉलीवुड तमाम फिल्म इंडस्ट्री के कंटेंट आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखने को मिलेंगे। 2 घंटे 39 मिनट की एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है।
यह भी पढ़ें-12वीं बोर्ड एग्जाम में फेल हो गई थीं ये बॉलीवुड सुपरस्टार, घर से भाग गई थी एक्ट्रेस
हर वीकेंड से पहले नेटफ्लिक्स पर एक नई फिल्म या वेब सीरीज स्ट्रीम किया जाता है। बीते हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और नेटफ्लिक्स पर कई शानदार थ्रिलर ने एंट्री मारी। इनमें से एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने अपनी छाप छोड़ दी है। यहां बात तेलुगु सिनेमा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बाइकर (Biker) की जा रही है।

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता शर्वानंद स्टारर बाइकर ने अपनी शानदार कहानी की छाप सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर भी छोड़ दी है और ऑडियंस धड़ल्ले से इस मूवी को वॉच कर रहे हैं, जिसके चलते बाइकर मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स की टॉप-5 मूवीज की लिस्ट में एंट्री मार चुकी है।
फिलहाल ये फिल्म तीसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ओटीटी पर आते ही इस मूवी को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है। फिल्म बाइकर को सिनेमाघरों में भी दर्शकों की तरफ से बेशुमार प्यार मिला और कमर्शियल तौर भी ये मूवी सफल रही थी। आईएमडीबी की तरफ से तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा बाइकर को 6.6/10 की बढ़िया रेटिंग मिली है। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आप इसे तेगुलु, तमिल, कन्नड़ और मलायलम भाषा के अलावा हिंदी में भी देख सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #Netflix #Entertainment




