लाइफस्टाइल डेस्क। जेठ के महीने में नौ दिनों की भीषण गर्मी पड़ती है, जिसे नौतपा (Nautapa) कहा जाता है। यह आज यानी 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। ये नौ दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं, जिसमें भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू का प्रकोप अपने चरम पर होता है।
यह भी पढ़ें-जानें कैसे आता है मानसून? यूपी तक पहुंचने में कितना लगता है समय
मौसम विशेषज्ञ भी इस दौरान लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। ऐसे में कई लोग गर्मी से आंखो को बचाने के लिए सड़क के किनारे से चश्मा खरीद लेते हैं, जिसका खामियाजा उनकी आंखों को उठाना पड़ता है। गर्मी बढ़ते ही लोग धूप से बचने के लिए सड़क किनारे मिलने वाले 100 या 150 रुपये के सस्ते काले चश्मे खरीद लेते हैं। देखने में ये चश्मे स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ऐसे चश्मों में सही UV Protection नहीं होता, जिससे सूरज की हानिकारक किरणें सीधे आंखों तक पहुंच जाती हैं। इससे आंखों में जलन, पानी आना, सिर दर्द और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नौतपा के दौरान अच्छी क्वालिटी का सनग्लास ही पहनना चाहिए। चश्मा खरीदते समय यह जरूर देखें कि उसमें UV Protection मौजूद हो। इसके अलावा तेज धूप में बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।
कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच कम बाहर निकलें क्योंकि इसी समय धूप सबसे ज्यादा खतरनाक होती है। नौतपा के दिनों में शरीर के साथ-साथ आंखों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। केवल फैशन के लिए सस्ता चश्मा पहनना भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। गर्मी के इस मौसम में खूब पानी पिएं, आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं और अगर आंखों में ज्यादा जलन हो तो डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही सही सावधानी अपनाकर आप नौतपा की तेज गर्मी में भी अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #Nautapa #Lifestyle




