ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में MG Majestor को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें-नए अवतार में आ रही Hyundai Creta, मिलेगा रियर सीट्स में ज्यादा स्पेस
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल का ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, Level 2 ADAS, 19 इंच अलॉय व्हील्स, रियर कनेक्टिड टेल लाइट, स्मोक एबोनी थीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

एमजी की ओर से मेजेस्टर एसयूवी को दो लीटर की क्षमता के टर्बो इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। एसयूवी में 4X4 क्षमता को भी दिया गया है। इंटीरियर प्रीमियम ब्लैक थीम पर आधारित है, जिसमें लेदर अपहोल्स्ट्री है। फ्रंट सीटें वेंटिलेटेड हैं। इनमें मसाज फंक्शन, मेमोरी सेटिंग्स और वेलकम फंक्शन मिलते हैं। कॉलम-माउंटेड गियर सेलेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स लग्जरी का एहसास कराते हैं।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में 40.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 44.99 लाख रुपये है। JSW MG की ओर से Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line जैसी एसयूवी के साथ होगा।
Tag: #nextindiatimes #MGMajestor #AUATOMOBILE




