30.6 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

77वें जन्मदिन पर लालू यादव ने काटा 77 पाउंड का केक, राबड़ी आवास पर जश्न

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) मंगलवार को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने नेता के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यकर्ता और नेता उपहार लेकर राबड़ी आवास (Rabri Devi residence) पहुंच रहे हैं और अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-सपा प्रत्याशी के घर पुलिस के छापे पर भड़के अखिलेश यादव

राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने अपने 77वें जन्मदिन पर राबड़ी आवास (Rabri Devi residence) पर परिवार के सदस्यों और पार्टी नेताओं के साथ 77 पाउंड का केक (cake) काटा। राबड़ी देवी ने लालू यादव (Lalu Yadav) को केक (cake) भी खिलाया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi), राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, रोहिणी आचार्य, उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव, एजाज अहमद समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। लालू यादव (Lalu Yadav) ने देर रात तक अपने परिवार के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस जश्न की तस्वीरें तेजप्रताप यादव (Tejapratap Yadav) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejapratap Yadav) जन्मदिन मनाने के लिए सोमवार की रात दिल्ली से पटना पहुंचे। राज्य भर में पार्टी के सभी जिला कार्यालयों और प्रखंड कार्यालयों में धूमधाम से लालू (Lalu Yadav) का जन्मदिन मनाया जा रहा है। पार्टी झुग्गी-झोपड़ियों, गरीब और दलित बस्तियों में सामग्री बांट रही है और आम लोगों के बीच जाकर लालू यादव (Lalu Yadav) के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

इधर राबड़ी आवास पर लालू यादव (Lalu Yadav) को बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है। आवास (Rabri Devi residence) के बाहर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता अनिल जायसवाल ढोल-नगाड़ों के साथ 11 गाड़ियों पर लड्डू और तरह-तरह की मिठाइयां लेकर धूमधाम से राबड़ी देवी आवास (Rabri Devi residence) पहुंचे। आवास के बाहर समर्थक बैंड बाजा की धुन पर नाचते नजर आए।

Tag: #nextindiatimes #LaluYadav #birthday

RELATED ARTICLE

close button