30 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

किसानों के लिए खुशखबरी, ला नीना के चलते इस साल होगी जोरदार बारिश

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। भारत में इस साल मानसून (Monsoon) सामान्य से बेहतर रह सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि इस साल पूरे देश में औसतन 87 सेंटीमीटर तक बारिश (rain) हो सकती है। ला नीना प्रभाव के चलते इस साल देश में मानसून (Monsoon) अच्छा रहेगा। अगस्त-सितंबर में अच्छी बारिश (rain) होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-उत्तर-पश्चिम भारत में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दिया अलर्ट

अभी देश में अल नीनो प्रभाव का असर है, लेकिन अगस्त-सितंबर में इसके ला नीना प्रभाव में बदलने का अनुमान है। उत्तरी गोलार्द्ध में बर्फबारी भी कम हुई है और ये परिस्थिति भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) के पक्ष में है। अल नीनो प्रभाव के चलते साल 2023 में भारत में 820 मिमी बारिश हुई थी, जो कि सामान्य से कम थी। यह दीर्घ अवधि के औसत 868.6 मिमी से भी कम थी। साल 2023 से पहले चार वर्षों में मानसून (Monsoon) के दौरान भारत में सामान्य और सामान्य से बेहतर बारिश (rain) दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मॉनसून (Monsoon) सीजन में बादल खूब बरसेंगे। उन्होंने पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि जून से सितंबर के बीच सामान्य से अधिक यानी 106 फीसदी से ज्यादा बारिश (rain) होने की संभावना है। इस बाबत मौसम विभाग (Meteorological Department) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। साथ ही कहा गया है कि अल-नीनो जो भूमध्य रेखा के पास प्रशांत महासागर में हैं, वह अब कमजोर पड़ रहा है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक अल नीनो के प्रभाव के कम होने के कारण ला नीना का प्रभाव बढ़ने जा रहा है। इसकी वजह से देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। मॉनसूनी (Monsoon) बारिश के दीर्घकालीन पूर्वानुमानों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिए एम रविचंद्रन ने कहा कि 1971 से 2020 तक के वर्षा के आंकड़ों के आधार पर दीर्घकालीन पूर्वानुमान जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक जून से सितंबर की 30 तारीख तक, यानी कुल चार महीनों में देशभर में औसतन 87 सेंमी तक बारिश देखने को मिल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #rain #Monsoon #weather

RELATED ARTICLE