34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, हीटवेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में आपको भीषण गर्मी (heatwave) का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक 2024 के गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा।

यह भी पढ़ें-लखनऊ के विकासनगर में बारिश से धंसी सड़क, लटकी कार

अप्रैल महीने में दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत (Central India), पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव (heatwave) चलने की संभावना जताई गई है। हाल ही में साइंस एडवांस जर्नल में छपे एक शोध के मुताबिक जलवायु परिवर्तन (climate change) के कारण दुनिया भर में हीटवेव (heatwave) के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (Meteorological Department) ने सोमवार को पूर्वानुमान जताया है कि अप्रैल से जून तक देश का 85% हिस्सा हीटवेव (heatwave) के कई दौर देखेगा। इससे तापमान (temperature) सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है। 2023 में यह आंकड़ा 60% तक था। अगले हफ्ते से ही तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

सबसे ज्यादा असर राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में नजर आएगा। इस दौरान लू (heatwave) का एक दौर भी लगातार 20 दिन चल सकता है। सामान्यतः इन महीनों में 4 से 8 दिन लू चलती है, पर इस बार 23 राज्य 10 से 20 दिन का दौर देखेंगे। इससे पहले लू का सबसे लंबा दौर 31 मई से 20 जून 2023 को बना था तब पूर्वी उप्र, ओडिशा, झारखंड में लगातार 21 दिन लू चली थी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, पूरे देश में अप्रैल 2024 में औसत बारिश सामान्य (एलपीए का 88-112 फीसदी) होने की संभावना है।

Tag: #nextindiatimes #heatwave #Meteorological #Department

RELATED ARTICLE