32 C
Lucknow
Monday, September 16, 2024

सुबह-सुबह खाली पेट खाएं ‘काजू’, मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे

Print Friendly, PDF & Email

हेल्थ डेस्क। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि हम अपनी डाइट में बादाम (almonds) को प्राथमिकता के साथ शामिल करते हैं। बड़े हों या बच्चे हम हमेशा ही बादाम (almonds) खाने पर ही जोर दिया जाता है। पर क्या आप जानते है कि काजू (cashew) कई तरह के विटामिन्स (vitamins) और मिनरल्स से भरपूर है। अगर आप सुबह इसे खाली पेट लेते हैं तो आप कई तरह के स्वास्थ्य (health) लाभों का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-लहसुन के चमत्कारी फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, सेहत का है खजाना

अगर आप अपनी डाइट (diet) में इसे शामिल करने से आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से अपने आप को बचा सकते हैं। काजू (cashew) को सुबह खाली पेट लेने से कई तरह के गुणकारी लाभ होते हैं। काजू (cashew) का सबसे अहम रोल है कि, वह कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है और इसमें भरपूर मात्रा में आयरन (iron) होता है, जो खून को बढ़ाने में मदद करता है।

यह हार्ट के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है क्‍योंकि इसमें मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो आपके दिल का ध्‍यान रखते हैं। काजू खाने से त्वचा (skin) स्वस्थ होने के साथ चमकदार भी होती है। इसमें भरपूर प्रोटीन (protein) होता है इस वजह से बाल और त्वचा में जान आ जाती है। काजू (cashew) में विटामिन-बी भी पाया जाता है, जो याद्दाश्त को तेज करता है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि, खाली पेट काजू cashew खाने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है।

यह हड्डियों की मजबूती में भी अहम रोल निभाता है। यहां तक की यह कैंसर (cancer) से बचाव करता है, cashew कैंसर कोशिकाओं में होने वाली वृद्धि को भी रोकता है। यह आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें ज़ियैक्सैंथिन और ल्यूटिन जैसे कैरोटिनॉइड्स पाए जाते हैं जो आंखों को रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह उम्रदराज लोगों पर भी काम करता है ,जिनकी समय के साथ आंखें कमजोर होने लगती है। cashew मोटापे को कम करने के साथ आपको भरपूर एनर्जी भी देता है।

Tag: #nextindiatimes #cashew #health #vitamins

RELATED ARTICLE

close button