मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित नामों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) आज 7 जुलाई को 43 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर ‘थाला’ को जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। माही ने आधी रात को अपना बर्थडे (birthday) केक काटा और इस दौरान साक्षी (Sakshi) ने अपना पत्नीव्रता धर्म निभाते हुए धोनी के पैर छू लिए।
यह भी पढ़ें-IPL 2024: लखनऊ में छा गए धोनी, खूब मारे छक्के लेकिन…
इस छोटी सी केक कटिंग सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के ‘भाई’ यानी सलमान खान भी वहीं मौजूद थे। धोनी (Dhoni) ने सलमान (Salman Khan) को भी केक खिलाया। दरअसल साक्षी (Sakshi) ने धोनी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे (birthday) ब्वॉय केक काटता और सबसे पहले अपनी पत्नी (Sakshi) को उसका टुकड़ा खिलाता है। इस दौरान जिस एक बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी साक्षी (Sakshi) का अपने पति के पैर छूना, जो इस जोड़े की दिलचस्प और प्यार भरी केमिस्ट्री की झलक देता है।

इस जन्मदिन (birthday) पार्टी के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई कि फिल्म धोनी (Dhoni) की बायोपिक जिसका नाम ‘(Dhoni) धोनी: अनटोल्ड स्टोरी है, वो जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह ने लीड कैरेक्टर प्ले किया है। दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में है।
धोनी (Dhoni) को अपनी पत्नी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में देखा गया था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये बर्थडे (birthday) सेलिब्रेशन भी उसी जगह का है, जहां सारे स्टार्स को ठहराने की व्यवस्था की गई है। सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी (Dhoni) के केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीर अपलोड की है। वह साथ में लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!’
Tag: #nextindiatimes #Dhoni #birthday #Sakshi