नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) अगले दिन 20 फरवरी को होगा। इससे पहले सोमवार 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक की खबर थी, जिसमें दिल्ली (Delhi) के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगनी थी।
यह भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार की हार, BJP को दी जीत की बधाई
हालांकि सूत्रों का कहना है कि अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी। पहले खबर थी कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) 19 फरवरी को हो सकता है लेकिन अब इस कार्यक्रम को भी एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि 20 फरवरी को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जिम्मेदारी BJP के दो राष्ट्रीय महासचिव संभालेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को शपथ ग्रहण कार्यक्रम (swearing-in ceremony) सह रैली का प्रभारी बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी 48 नवनिर्वाचित BJP विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करेंगे, जो दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए भाजपा जल्द ही केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगी, जो विधायकों से राय लेकर सीएम चेहरे की घोषणा करेंगे। फिलहाल नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने 70 में से 48 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। दिल्ली में 10 साल से ज्यादा समय तक राज करने वाली आप को विधानसभा चुनाव में महज 22 सीटें ही मिल पाईं। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुला। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़े नेता चुनाव हार गए जबकि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं।
Tag: #nextindiatimes #swearinginceremony #AAP