31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

कांग्रेस ने कई नेताओं को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी काम करने पर गिरी गाज

Print Friendly, PDF & Email

रायपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कांग्रेस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे में अब कार्रवाई का दौर युवा कांग्रेस में भी चल पड़ा है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिफ्त और चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों की बजाय दूसरे उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा पर शिकंजा कसना तय, CBI ने शुरू की जांच

आपको बता दें इसी सिलसिले में पलाश मल्होत्रा को विधानसभा चुनाव में पार्टी और कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से संगठन से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब उनकी जगह नवाज खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायपुर उत्तर विधानसभा में संघठनात्मक नियुक्ति की है, जिसमें नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावटी ने आज बताया कि एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन नंदीवाल, श्रीगंगानगर में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र स्वामी एडवोकेट, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन शारद, पार्षद धर्मेंद्र मौर्या, रायसिंहनगर में मनोनीत पार्षद सतपाल कौशिक, जिला उपाध्यक्ष सुधीर धूड़िया और मुखराम खिलेरी, महासचिव विजय सांखला और कृष्णा सहारण, पंचायत समिति उप प्रधान बृजमोहन यादव और बलकरणसिंह बराड़ सादुलशहर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले निदेर्शानुसार 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

इससे पहले सूरतगढ़ के पूर्व विधायक गंगाजल मील, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हनुमान मील, पंचायत समिति प्रधान हजारीराम मील, पंचायत समिति सदस्य सूरतगढ़ हेतराम मील रायसिंहनगर से गोगादेवी, दर्शनसिंह डायरेक्टर तथा ओबीसी कांग्रेस के हरमीतसिंह को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हाईकमान द्वारा पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

Tag: #nextindiatimes #congress #politics #leaders

RELATED ARTICLE