हेल्थ डेस्क। रोजाना की डाइट में कच्चा और पका दोनों तरह का खाना शामिल होता है, लेकिन कहीं आप उन vegetables को भी कच्चा तो नहीं खा रहे जिन्हें उबालकर खाने से डबल फायदे मिलते हैं? अक्सर लोग समय की बचत या अपने स्वाद के कारण ऐसा करते हैं, आइए उन फूड्स के बारे में डिटेल में बात करते हैं जिन्हें उबालकर खाने से पोषक तत्व दोगुने हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?
टमाटर जहां पकाकर खाने में स्वादिष्ट लगता है तो वहीं इसे सलाद के तौर पर भी खूब शामिल किया जाता है। टमाटर में कैरोटीनॉयड लाइकोपीन नामक पोषक तत्व मौजूद होता है, जो दिल और हड्डियों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कहीं-कहीं तों इसके कैंसर के खतरे तक को टालने की बात कही गई है।
मटर को स्टार्च वाली सब्जियों में गिना जाता है, यह लेग्यूमस में भी शामिल है। बता दें कि मटर में फोलेट और आवश्यक विटामिंस मौजूद होते हैं। अगर मटर को उबालकर खाया जाए तो इससे एंटी-पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे शरीर आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे बाकी पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब कर पाता है।

गाजर में भी टमाटर की तरह कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जो कि रंगीन और प्लांट से मिलने वाला पिगमेंट है। इसी ऑरेंज कलर के पिगमेंट एंटीऑक्सिडेंट्स अच्छी-खासी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में गाजर को उबालकर खाने से इस पिगमेंट से मिलने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स का शरीर को डबल फायदा मिलता है।
मशरूम में एर्गोथियोनीन नामक एंटीऑक्सीडेंट की बड़ी मात्रा पाई जाया जाता है, पर यह तभी रिलीज होता है जब मशरूम को उबाला जाए। इसके अलावा, उबालने से एंटीऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल को भी हटाने में मदद करते हैं जिनसे हमारे बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है।
पालक न केवल आयरन बल्कि कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक से भी रिच होती है। पालक को अगर उबाला जाए तो इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से अब्जॉर्ब होते हैं। इसके पीछे की वजह पालक में पाया जाने वाला ऑक्सालिक एसिड है जो कैल्शियम और आयरन को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
Tag: #nextindiatimes #vegetables #Health




