एंटरटेनमेंट डेस्क। OTT पर हर हफ्ते कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होती है। हालांकि कई दर्शक पुरानी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। खासकर जब बात एक्शन फिल्मों की होती है, तो इसमें आपको कई ऑप्शंस मिलते है लेकिन कोई एक अच्छी फिल्म ढूंढना बहुत मुश्किल लगता हैं। इसी बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं ओटीटी की बेस्ट एक्शन फिल्मों की लिस्ट, जो सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ आईएमडीबी में भी जबरदस्त रेटिंग हासिल कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें-ये इंडियन क्रिकेटर माधुरी दीक्षित के प्यार में था पागल, अधूरी रह गयी लव स्टोरी
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक:
विक्की कौशल की ये फिल्म सच्ची घटना पर बनाई गई हैं, जिसका हर एक मिनट आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगा। साथ ही इसकी कहानी आपको अंदर तक हिला देगी।
सरफरोश:
साल 1999 में आई आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह की ये फिल्म एक बेस्ट एक्शन थ्रिलर साबित ही सकती हैं। 8.1 रेटिंग हासिल कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर चुकी हैं।
शोले:
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ये फिल्म आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ हैं। ठाकुर और जय-वीरू की जोड़ी के साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं। आईएमडीबी पर भी इसे 8.1 रेटिंग मिली हैं।

केजीएफ चैप्टर 2:
8.2 रेटिंग वाली साउथ सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 भी शानदार एक्शन फिल्मों में शामिल हैं। फिल्म की कहानी से लेकर यश के अभिनय तक, सब कुछ फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं।
गैंग्स ऑफ वासेपुर:
मनोज बाजपेयी की ये एक्शन फिल्म ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों से से एक हैं। इसे आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग हासिल हुई हैं।
शेरशाह:
सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिली थी। 8.3 रेटिंग के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था।
Tag: #nextindatimes #OTT #Entertainment




