31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन, गृहमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह (Rajeshwariben Shah) का आज मुंबई में निधन हो गया है। राजेश्वरीबेन (Rajeshwariben Shah) की उम्र 65 साल थी और वो फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। एक महीने पहले ही उन्हें अहमदाबाद (Ahmedabad) से मुंबई में शिफ्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें-मायावती ने अपने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, अखिलेश पर किया हमला

राजेश्वरीबेन शाह (Rajeshwariben Shah) के निधन के बाद अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। शाह (Amit Shah) की बहन के निधन की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजेश्वरीबेन (Rajeshwariben Shah) का जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में शामिल हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले।

भाजपा (BJP) के एक पदाधिकारी ने कहा कि वह कुछ समय से ठीक नहीं थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज (treatment) चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि अपनी बहन की मृत्यु के बाद, शाह (Amit Shah) ने दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजेश्वरीबेन (Rajeshwariben Shah) का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके आवास पर लाया गया है और उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान में किया जाएगा।

Union Home Minister Amit Shah elder sister passed away hospital in Mumbai |  गृह मंत्री अमित शाह की बहन का निधन; मुंबई में ली आखिरी सांस | Hindi News,  Zee Salaam ख़बरें

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह (Amit Shah) भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद (Ahmedabad) में थे। सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था। शाह (Amit Shah) बनासकांठा के देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था।

Tag: #nextindiatimes #RajeshwaribenShah #AmitShah #Ahmedabad

RELATED ARTICLE