34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

अमेरिका ने यमन पर किया हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों के ठिकानों को किया तबाह

Print Friendly, PDF & Email

अमेरिका। यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका लगातार आक्रमक है। अमेरिका (America) ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों के बैलिस्टिक मिसाइलों (ballistic missiles) के खिलाफ हमला किया। अमेरिका (America) का यह तीसरा हमला है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने एक्स पर ट्वीट कर हमले की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें-जल्द भारत लाए जाएंगे भगोड़े माल्या और नीरव मोदी, यूके जा रही CBI-ED व NIA की टीम

व्हाइट हाउस का कहना है कि अगर (Yemen) समूह आगे भी हमला करेगा तो अमेरिका (America) भी उनका मुकाबला करेगा और मुंहतोड़ जवाब देगा। अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया कि अमेरिकी सेना (US military) ने हूती विद्रोहियों की चार एंटी-शिप मिसाइलों पर हमला किया है। इससे पहले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में ग्रीक स्वामित्व वाले जहाज पर हमला किया था।

हूती विद्रोहियों का कहना है कि वे फलस्तीनियों के साथ एकजुटता से काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इजरायल और हमास (Israel Hamas war) के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों पर हमला करना शुरू किया था। इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि अमेरिका (America) हूती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकियों के रूप में सूचीबद्ध करने की तैयारी कर रहा है। बाइडन प्रशासन जल्द ही हूती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकी घोषित करने का एलान कर सकता है।

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर किया हवाई हमला | US launches  fresh airstrikes on Houthi rebels

यूएस कमांड पोस्ट (US Command Post) ने ट्वीट कर बताया कि हूती अंतरराष्ट्रीय जहाजों के खिलाफ लगातार हमला कर रहा था। 16 जनवरी को दोपहर 1.45 बजे विद्रोहियों ने एक एंटी शिप मिसाइल लॉन्च किया। ग्रीक शिपिंग और द्वीप नीति मंत्रालय ने बताया कि जहाज स्वेज नहर (Suez Canal) के उत्तर की ओर जा रहा था। जिसमें माल्टा देश का ध्वज लगा हुआ था। हालांकि, अमेरिका (America) के अनुसार हमलों में कोई घायल नहीं हुआ और जहाज को भी अधिक नुकसान नहीं हुआ। विद्रोहियों के इस हमले के बाद अमेरिका (America) की सेना ने हमला किया और उनकी एंटी-शिप मिसाइलों को नष्ट कर दिया। अमेरिका ने विद्रोहियों द्वारा लॉन्च के लिए तैयार चार बैलिस्टिक मिसाइलों को अपने हमले में नष्ट कर दिया।

Tag: #nextindiatimes #America #attack #military

RELATED ARTICLE