31.4 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

नीतीश कुमार को लगा तगड़ा झटका, JDU के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Print Friendly, PDF & Email

पटना। बिहार सरकार (Bihar government) में आजकल सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को तगड़ा झटका लगा है। अंग किसान मोर्चा के संयोजक और आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल कुमार सिंह (Kaushal Kumar Singh) ने जदयू (JDU) की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें-बुजुर्ग ने जिंदा रहते कर डाला अपना क्रिया-कर्म, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह (Kaushal Kumar Singh) ने पिछले दिनों ही अपने समर्थकों के साथ जदयू (JDU) की सदस्यता ली थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी में चल रही गतिविधियों को लेकर निराशा प्रकट की है। इसके अलावा उन्होंने आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि (JDU) पार्टी में व्यक्ति विशेष के लिए कार्य करने वाले लोगों को मनमाफिक पदों पर आसीन कर, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। ऐसे व्यवस्था से पार्टी के जनाधार पर आघात पहुंच रहा था।

Bypolls: JD(U) Wins Both The Seats In Bihar

इसके अलावा राज्य में हत्या, अपराध एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था (law and order) से लोंगों का भरोसा सरकार से कम हो रहा हैं। हमेशा सरकार की अस्थिरता की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। इससे कार्यकर्ता और जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती हैं। इधर, चर्चा है कि (JDU) कौशल सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

Tag: #nextindiatimes #JDU #nitishkumar #bihar

RELATED ARTICLE

close button