नवरात्र के व्रत में फलाहार से हटा दें ये चीजें, वरना बिगड़ जाएगी तबीयत

लाइफस्टाइल डेस्क। शारदीय नवरात्र (Navratri) का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त पूरी श्रद्धा के साथ उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान नियमित भोजन छोड़कर सात्विक आहार और फलाहार लिया जाता है।

यह भी पढ़ें-नवरात्र में सेहत न बिगाड़ दे कुट्टू का आटा, घर पर ऐसे करें शुद्धता की पहचान

हालांकि, लंबे समय तक भूखे रहने या फलाहार में जरूरत से ज्यादा तला-भुना खाने से पेट खराब, कमजोरी, डिहाइड्रेशन और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप भी इस नवरात्र उपवास रख रहे हैं, तो इन आसान टिप्स को अपनाकर अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें:

व्रत में लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी और थकावट होने लगती है। खाली पेट डिहाइड्रेशन की समस्या और तेजी से बढ़ती है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी के अलावा अपनी डाइट में नारियल पानी, ताजा नींबू पानी और छाछ शामिल करें। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर सही बना रहता है।

ऊर्जा से भरपूर फलाहार चुनें:

उपवास में शरीर को पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट नहीं मिलते, जिससे बार-बार सुस्ती महसूस होती है। इस थकावट से बचने के लिए अपनी डाइट में केला, सेब और पपीता जैसे ताजे फल शामिल करें। इसके साथ ही मखाना, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खाएं। इनसे शरीर को तुरंत और लंबे समय तक एनर्जी मिलती है।

तले-भुने और ऑयली खाने से दूरी बनाएं

फलाहार के नाम पर लोग अक्सर कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरियां, पकौड़े और बाजार के चिप्स खाने लगते हैं। खाली पेट अत्यधिक तेल-मसाले वाली चीजें खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। पूरियों की जगह सिंघाड़े की रोटी, साबूदाना खिचड़ी या उबले हुए आलू का सेवन करना ज्यादा सेहतमंद विकल्प है।

सेंधा नमक का संतुलित इस्तेमाल करें

नवरात्र व्रत में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है। सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही करें। अधिक नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है।

चाय और कॉफी का सेवन सीमित करें

कई लोग भूख दबाने और सुस्ती दूर करने के लिए दिन में बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं।

खाली पेट कैफीन लेने से पेट में जलन और एसिडिटी की गंभीर समस्या हो सकती है।

चाय-कॉफी के बजाय ताजे फलों का जूस, लस्सी या नारियल पानी पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

शरीर को पर्याप्त आराम दें:

उपवास के दौरान शरीर को सामान्य दिनों की तुलना में कम कैलोरी मिलती है।

इसलिए इस दौरान भारी वर्कआउट या बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें।

शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

Tag: #nextindiatimes #Navratri #Lifestyle

RELATED ARTICLE