सिद्धार्थनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, BJP पर साधा निशाना

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का सिद्धार्थनगर जिले में प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन पर मोतीगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में सड़क किनारे पॉलीथिन में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, अल्पसंख्यक, किसान और नौजवान समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। श्याम लाल पाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 की तरह 2027 में भी अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलित वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

सभी वर्ग सपा को समर्थन देंगे।

BJP पर साधा निशाना:

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भारी जोश दिखाया।

मीडिया से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अगड़ा, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और नौजवान सभी त्रस्त हैं।

इस सरकार ने हर वर्ग को परेशान कर रखा है।

पाल ने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #SamajwadiParty #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE