नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के बाद अब इसी तरह की एक और पार्टी चर्चा में आ गई है। ‘CJP-डेमोक्रेटिक’ नाम से नई पार्टी लॉन्च हुई है। नए गुट का दावा है कि इसमें वे सभी लोग शामिल हैं, जो सीजेपी से असहमत हैं और उससे अलग हो गए हैं। पार्टी नए वॉलंटियर्स को शामिल कर रही है। आज यानी 3 सितंबर को सीजेपी-डी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
यह भी पढ़ें-क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन सकती है पॉलिटिकल पार्टी? समझें प्रोसेस
सीजेपी-डी के मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा, “यह नया गुट सीजेपी से ही निकला है। हम जल्द ही अपना समर्थन दिखाने के लिए एक वॉलंटियर रैली आयोजित करेंगे।” नए गुट ने केजरीवाल पर सीजेपी आंदोलन हैक करने का आरोप लगाया है। सीजेपी-डी का कहना है, “यह सब अरविंद केजरीवाल का आइडिया है। केजरीवाल लोगों के आंदोलनों का समर्थन करने का दिखावा करने के बाद धोखा देने के लिए जाने जाते हैं। केजरीवाल ने सत्ता पाने के लिए मुसलमानों, सनातनियों और सभी वोट बैंकों का इस्तेमाल किया है।”

उन्होंने कहा, ”अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) की 12 लोगों की टीम बनाई, घर बैठ कर बना लिया। किसी वॉलेंटियर या आंदोलन से जुड़े लोगों को नहीं बुलाया गया। पद का क्या पैरामीटर है? उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़े आठ लोगों को जोड़ा है। महिला मित्र, कॉलेज के मित्र को जोड़ लिया। हम चाहते थे कि हर राज्य से पांच लोगों का प्रतिनिधि हो। राजा बनकर कोई फैसला नहीं हो।
मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा, अरविंद केजरीवाल दोबारा, जो आंदोलन खड़ा हुआ, सफलता मिली, उसे हाइजैक कर रहे हैं। अभिजीत दीपके साथ डील की है। आप के लोगों को इसलिए शामिल किया गया। मुस्लिम मेल फेस को शामिल नहीं किया। एक भी सिख को शामिल नहीं किया।
Tag: #nextindiatimes #CockroachJanataParty #CJP #AbhijitDeepke




