चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाया है। यह आरोप तब लगाया गया जब राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम ‘शिफ्टेड’ (दूसरी जगह चले गए) के तौर पर मार्क किया गया। जहां एक ओर राघव चड्डा ने आप पर नाम काटने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें-थलपति विजय का पूरा नाम जानते हैं आप? पढ़ें सुपरस्टार से जननायक तक की कहानी
वहीं राज्य सरकार ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह प्रक्रिया देश के कानून के तहत चुनाव आयोग के अधीन है। राघव चड्ढा साल 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद बने थे। इसी साल उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। गुरुवार को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सांसद ने नाम शिफ्टेड होने को लेकर एक बार फिर आप को घेरा।
राघव चड्डा ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा कि पंजाब में आप सरकार ने अब अपनी बदले की राजनीति को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तक पहुंचा दिया है। चड्ढा ने कहा कि शुक्र है कि ये सिर्फ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं। ये अस्थायी है और इस पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया बाकी है। मैं एसआईआर गाइडलाइंस के तहत मिले उपायों का इस्तेमाल कर रहा हूं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि अक्टूबर, 2026 में प्रकाशित होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में इस गलत क्लासिफिकेशन को सुधारा जाए।

पंजाब सांसद ने कहा कि मुझे परमानेंटली शिफ्टेड किसने मार्क किया? आप की पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने। इस क्लासिफिकेशन को वेरीफाई किसने किया? फिर से आप की पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने। हायर लेवल पर इसे प्रोसेस किसने किया? एक बार फिर उसी आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के अधिकारी ने।
राघव चड्डा ने कहा कि मैं पंजाब से मौजूदा सांसद हूं। अगर मेरा नाम फ्लैग भी किया गया था, तो पैराग्राफ 4(d) के अनुसार मेरा नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल होना चाहिए था। इस निर्देश को नजरअंदाज नहीं किया गया। मेरे मामले में इसका जानबूझकर उल्लंघन किया गया है। आप भले ही पंजाब सरकार चलाती हो, लेकिन पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उसकी निजी संपत्ति नहीं है।
Tag: #nextindiatimes #RaghavChadha #Punjab




