35.3 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 11, 2026

कभी लगा था रेप का आरोप, आज वही क्रिकेटर बना अपने देश का कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। नेपाल क्रिकेट में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। सोमवार को क्रिकेट बोर्ड ने एसीसी प्रीमियर लीग के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव कप्तान के रूप में हुआ। 26 साल के स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को वनडे टीम का नया कप्तान बना दिया गया। उन्होंने रोहित पौडेल को रिप्लेस किया।

यह भी पढ़ें-क्या होता है BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट? किन खिलाड़ियों को मिलता है ये

बता दें कि रोहित 2022 से फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे थे। वह सिर्फ कप्तानी से हटे हैं, टीम में खिलाड़ी के रूप में उनकी जगह बरकरार है। यह वही संदीप लामिछाने हैं, जिन पर कभी रेप का आरोप लगा था। दिसंबर 2023 में नेपाल की एक निचली अदालत ने संदीप को रेप केस में दोषी करार दिया था। जनवरी 2024 में नेपाली क्रिकेटर को 8 साल की सजा भी सुनाई गई थी। इसके बाद नेपाल क्रिकेट ने संदीप को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से निलंबित कर दिया था।

मई 2024 में नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने संदीप लामिछाने को बलात्कार के आरोप से बरी कर दिया था। इसके साथ ही नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने भी उन पर लगाया गया निलंबन हटा लिया था। इस तरह एक बार फिर उनकी क्रिकेट में वापसी हुई और अब दोबारा टीम के कप्तान बन गए हैं। 2022 में रोहित पौडेल के कमान संभालने से पहले संदीप ने 14 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में नेपाल की कप्तानी की थी। अब एक बार फिर उन्हें वनडे टीम की कमान सौंप दी गई है।

संदीप नेपाल के अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार होते हैं। अब तक उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 77 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। वनडे की 75 पारियों में उन्होंने 19.92 की औसत से 154 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 6/11 का रहा। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 78 पारियों में संदीप ने 12.76 की शानदार औसत से 142 विकेट अपनी झोली में डाले, जिसमें बेस्ट फिगर 5/9 का रहा। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.14 की रही।

Tag: #nextindiatimes #SandeepLamichhane #cricket

RELATED ARTICLE