लाइफस्टाइल डेस्क। हेल्दी रहने के लिए हम अक्सर कई तरह के सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा नट भी है, जिसे सेहत का खजाना कहा जाता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं अखरोट की। यह सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं है, बल्कि हमारे शरीर को अंदर से फौलादी बनाने और दिमाग को तंदुरुस्त रखने में भी इसका कोई जवाब नहीं है।
यह भी पढ़ें-एक महीने तक नारियल पानी पीने से शरीर में दिखेंगे ये जादुई बदलाव
इसमें मौजूद ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स हमारे पूरे शरीर पर जादुई असर डालते हैं। अखरोट (walnuts) आपके दिल का सच्चा दोस्त है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

अगर आप अपनी याददाश्त और दिमागी चुस्ती बढ़ाना चाहते हैं, तो अखरोट बेहतरीन विकल्प है। ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को तेजी से बढ़ाता है। बार-बार भूख लगने की आदत से परेशान हैं? अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करें। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे खाने की इच्छा कम होती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स आपको भरपूर एनर्जी देने के साथ-साथ वजन को भी संतुलित रखते हैं।
अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स का सबसे शानदार सोर्स है। इसमें मौजूद विटामिन-ई और पॉलीफेनॉल्स शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं। इसका सीधा फायदा यह होता है कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और स्किन हमेशा हेल्दी रहती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए अखरोट विशेष रूप से लाभकारी है। इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में बहुत मदद मिलती है।
Tag: #nextindiatimes #walnuts #health




