33.6 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 30, 2026

सामने आ गया Google के नए 5G फोन का लुक, Pixel Glow फीचर है कमाल

टेक्नोलॉजी डेस्क। Google जल्द ही अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस नई सीरीज के लॉन्च से पहले एक बार फिर कंपनी ने नया टीजर जारी किया है। कंपनी 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले Made by Google 2026 इवेंट में Pixel 11 लाइनअप को पेश करने वाली है।

यह भी पढ़ें-Vivo Y6 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत भी है बेहद कम; देखें फीचर्स

गूगल द्वारा जारी इस नए टीजर को ‘Ask more of your phone’ कैंपेन का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसे पिछले साल शुरू किया गया था। टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे Gemini, Gmail, Google Maps, Search, Photos, Calendar और Docs जैसी गूगल की सर्विसेज यूजर्स की रोजाना की लाइफ का अहम हिस्सा हैं।

कंपनी इससे मैसेज दे रही है कि अगर आप पहले से इन सर्विसेज का यूज करते हैं, तो Pixel फोन पर स्विच करना अगला स्वाभाविक कदम हो सकता है। साथ ही टीजर में Pixel 11 Pro की डिजाइन भी एक बार फिर देखने को मिली है। फोन में पहले की तरह हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिखाई दे रहा है, लेकिन इस बार इसके साथ एक नया Pixel Glow फीचर भी नजर आया है यानी इस बार फोन कुछ अलग चमकेगा। कैमरा मॉड्यूल के आसपास एक सर्कुलर लाइट भी दिखाई गई है, जो पिनव्हील की तरह घूमती हुई एनिमेशन शो कर रही है।

हालांकि Google ने अभी तक Pixel Glow कैसे काम करेगा इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये फीचर कॉल, नोटिफिकेशन, AI इंटरैक्शन या अन्य सिस्टम एक्टिविटी के दौरान विजुअल इंडिकेटर के तौर पर काम कर सकता है। यह फीचर इस साल की Pixel 11 सीरीज का सबसे बड़ा विजुअल चेंज माना जा रहा है। गूगल पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को आयोजित होगा।

Tag: #nextindiatimes #GooglePixel11 #technology

RELATED ARTICLE