लाइफस्टाइल डेस्क। तिल के बीज (Sesame seeds) देखने में भले ही छोटे होते हैं लेकिन इनमें पोषण का भंडार छिपा है। भारत में तिल का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है, चाहे वह खाने में हो या आयुर्वेदिक दवा के रूप में। तिल अपने स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है। ये न सिर्फ हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में कैल्शियम की कमी दूर करते हैं 5 सीड्स, मजबूत होंगी हड्डियां
तिल के बीज कैल्शियम का बेस्ट सोर्स हैं। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। नियमित रूप से तिल खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तिल के बीज खासतौर से फायदेमंद हैं।
इसमें मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और सेसमोलिन जैसे तत्व दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और आर्टरीज में जमा होने वाले फैट को कम करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटाते हैं। तिल के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है, त्वचा चमकदार रहती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

तिल में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी सुरक्षित और फायदेमंद ऑप्शन है। तिल के बीज में मौजूद जिंक और मैग्नीशियम स्ट्रेस और एंजाइटी को कम करने में मदद करते हैं। ये नींद की क्वालिटी बढ़ाते हैं और दिमाग को शांत रखते हैं।
तिल के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। इन्हें सलाद, स्मूदी, खिचड़ी, लड्डू या रोटी में मिलाकर खाया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से तिल का खाएंगे, तो यह न केवल आपके शरीर को पोषण देगा बल्कि आपको बीमारियों से बचाने में भी मदद करेगा।
Tag: #nextindiatimes #Sesameseeds #Lifestyle




