28.5 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 20, 2026

जल्द लॉन्‍च होंगी ये बेहतरीन कारें, लिस्ट में Maruti से लेकर Skoda तक शामिल

ऑटो डेस्‍क। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए समय समय पर निर्माताओं की ओर से कारों को अपडेट किया जाता है और कई नई कारों को लॉन्‍च किया जाता है। अगले कुछ दिनों में लांच होने वाली दमदार गाड़ियों की लिस्ट हम आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-ये बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, SUV के इस मॉडल ने तो तोड़ दिए रिकॉर्ड

Maruti Brezza Facelift:

Maruti की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारत में 23 जुलाई को लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें अंडरबॉडी सीएनजी, नए फीचर्स, नया एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

Kia Syros EV:

किआ की ओर से सिरोस को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी इस महीने में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले ही इस एसयूवी के फीचर्स और रेंज को सार्वजनिक किया जा चुका है। इस एसयूवी को भी भारत में 23 जुलाई को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Mercedes AMG E53:

सामान्‍य कारों के साथ ही देश में लग्‍जरी वाहनों की भी काफी मांग रहती है। मर्सिडीज की ओर से भी कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 23 जुलाई को ही देश में नई कार के तौर पर Mercedes Benz AMG E53 को लॉन्‍च किया जाएगा।

Toyota Hilux Facelift:

टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में हाइलक्‍स पिकअप ट्रक को ऑफर किया जाता है। यह वाहन ऑफ रोड क्षमता के साथ ऑफर किया जाता है, जिसे काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट को भारत में जल्‍द लॉन्‍च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे औपचारिक तौर पर 28 जुलाई को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Skoda Slavia Facelift:

स्‍कोडा की ओर से भी भारतीय बाजार में स्‍लाविया को मिड साइज सेडान कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस कार के फेसलिफ्ट को भारत में अगस्‍त में लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें नया बंपर, नई ग्रिल, नए फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #MARUTI #Skoda

RELATED ARTICLE