सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी (marriage) के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता को उसके पति ने हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। मृतका की मां की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया गया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में सरकारी जमीन बेचने की कोशिश, डीएम से हुई शिकायत
मामला सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव का है। मृतका की पहचान मुफीदुन के रूप में हुई है, जो संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवाँ गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। मृतका की मां का आरोप है कि उनके दामाद ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। उसने फोन पर कहा कि मैंने आपकी बेटी की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है। मृतिका की मां की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज और नायब तहसीलदार डुमरियागंज की मौजूदगी में घर में दफन शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया से बात करते हुए मृतका की मां ने बताया कि मेरे दामाद ने फोन करके बताया कि मैंने आपकी लड़की को मार कर घर में ही दफना दिया है अभी महज़ एक महीने पहले मेरी बच्ची की शादी हुई थी मैं चाहती हूं कि उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
वही इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतिका की माँ ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी की शादी एक महीने पहले चक मझारी में हुई थी मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे दहेज के लिए मेरे दामाद ने मेरी बेटी को हत्या कर अपने ही घर में दफन कर दिया है मामले में मुकदमा पंस्कृत कर अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया गया है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Crime #Siddharthnagar




