37.5 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 15, 2026

मानसून में पेट दर्द, उल्टी और ऐंठन को न करें इग्नोर; हो सकता है ‘Stomach Flu’

लाइफस्टाइल डेस्क। तेज गर्मी और लू के बाद बारिश के चलते भले ही तापमान में कमी आ गई हो, पर यह मौसम में नई तरह की मुसीबतें लेकर आता है। एक ग्लास पानी भी सेहत के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल के अनुसार, देश में जलजनित बीमारियां जन स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती हैं।

यह भी पढ़ें-टूटते और बेजान बालों से हैं परेशान, तो फॉलो करें ये आसान से टिप्स

बारिश के मौसम में चटपटे खानपान का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। लोग खुले में बिकने वाले खानपान के प्रति अधिक आकर्षित हो जाते हैं, पर यही आदत बन जाती है मुसीबत, क्योंकि अधिकांशत: इसी मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाने का कारण इनका सेवन होता है।

इन्हीं दिनों में लोग फूड प्वाइजनिंग के भी अधिक शिकार होते हैं। हालांकि फूड प्वाइजनिंग होने पर इसके लक्षण तुरंत दिखने लगते हैं, तो वहीं स्टमक फ्लू (Stomach Flu) को ठीक से उभरने में थोड़ा समय लगता है। स्टमक फ्लू सामान्य तौर पर नोरावायरस के कारण होता है, जबकि फूड प्वाइजनिंग का कारण विषाक्त भोजन है।

बता दें कि स्टमक फ्लू पेट से जुड़ा एक गंभीर संक्रमण है, जिससे डिहाइड्रेशन और इससे उपजी जटिल समस्याएं जैसे मांसपेशियों में ऐंठन, रक्तचाप में भारी कमी के साथ मानसिक भ्रम आदि जैसी जटिल स्थिति भी पैदा हो सकती है। इस मौसम में स्टमक फ्लू (गैस्ट्रोएंटेराइटिस) का खतरा अत्यधिक बढ़ने के पीछे अनेक कारण हैं। इसमें सबसे पहला है, गर्म व उमस भरे मौसम में यह बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया व वायरस का तेजी से पनपना।

स्टमक फ्लू का संक्रमण कच्चे यानी रा पदार्थों से भी फैल सकता है, इसलिए ध्यान रहे कि खाद्य सुरक्षा का अर्थ केवल रसोई घर तक राशन लाने का सीमित नहीं है। यह आपके रसोई घर में रखे सब्जी काटने वाले चापिंग बोर्ड, चाकू, हाथ या किचन प्लेटफार्म से भी हो सकता है। बर्तनों को अच्छी तरह धोने के साथ-साथ खाना तैयार करने के लिए उपयोग किए जाने वाले साधनों को भी अच्छी तरह धो लें व इन्हें सुखाकर रखें।

यदि आप नाश्ते में या किसी भी समय सेहत के हवाले से अंकुरित अनाजों का प्रयोग अच्छा मानते हैं तो इस मौसम में थोड़ा सावधान रहें। नमी भरे मौसम में अंकुरित अनाज पर बैक्टीरिया पनपने की आशंका कई गुना अधिक रहती है। ऐसे में इनको भिगोकर सेवन करने के बजाय इन्हें पकाकर खाएं। इससे जोखिम कम हो सकता है।

हाथ धोना सामान्य लगता है पर यह संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। फोन, दरवाजे के हैंडल, करेंसी नोट, सार्वजनिक वाहनों व ऐसे कई स्थानों से आप खाना खाने से पहले गुजरते है। संक्रमण इनमें से कहीं से भी आपके खानपान तक पहुंच सकते हैं। इसलिए खाना तैयार करने से लेकर खाना खाने तक हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #StomachFlu #Lifestyle

RELATED ARTICLE