टेक्नोलॉजी डेस्क। itel ने भारत में Power 451 फीचर फोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि भारत में फीचर फोन्स के मामले में ये तकनीक सिर्फ itel के पास ही है। इसके साथ ही इस फीचर फोन सेगमेंट में स्मार्टफोन जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें-जल्द लांच होने जा रहा Lava का नया 5G स्मार्टफोन, कीमत केवल इतनी…
itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है और ये भारत में रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है। इस डिवाइस में 2.4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है और ये ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है। फोन के बॉक्स के अंदर एक फ्री प्रोटेक्टिव बैक कवर भी मिलता है।

पावर के लिए इसमें 2500mAh की बैटरी दी गई है, जो सुपर बैटरी मोड के साथ 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है और ये टाइप-सी (Type-C) चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो, 60 कॉल लॉग्स तक का सपोर्ट और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है।
फोन के साथ कंपनी एक प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दे रही है। इसके अलावा, फोन में टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो आमतौर पर सिर्फ स्मार्टफोन्स में मिलता है। इसका पूरा नाम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन है। यह तकनीक बैकग्राउंड के शोर जैसे गाड़ियों का हॉर्न, हवा की आवाज या लोगों का शोर को पहचानकर उसे म्यूट कर देती है। पुराने फीचर फोन्स में पतली पिन या माइक्रो-USB चार्जर आते थे जो जल्दी खराब हो जाते थे। टाइप-C पोर्ट होने से अब यूजर अपने घर के किसी भी स्मार्टफोन वाले चार्जर से इस फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #itelPower451 #Technology




