37.9 C
Lucknow
मंगलवार, जून 23, 2026

बिजली केबल के सहारे, खिड़की से छलांग…,डरा देंगी लखनऊ अग्निकांड की Photos

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुई भीषण आग (Lucknow Fire Tragedy) की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस हादसे में 15 की मौत हो गई और कई झुलस गए हैं। अब इस अग्निकांड की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें-Summer Vacation में बच्चों को जरूर घुमाएं लखनऊ की ये जगहें

कुछ युवकों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ने के लिए पत्थर फेंके, मगर मजबूत कांच नहीं टूटा। इसी बीच एक युवक ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग के बाहर लटकी केबल पकड़ ली। वह धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा। नीचे खड़े लोग सांस रोककर उसे देख रहे थे। लगभग दस मिनट की मशक्कत के बाद वह नीचे पहुंचा, लेकिन उसके पैरों में गंभीर चोट लग गई।

उधर, इमारत के अंदर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे। कई लोग ऊपर की ओर भागे, लेकिन छत पर जाने वाले रास्ते पर ताला लगा मिला। बचने का कोई रास्ता नहीं था। कुछ लोग खुद को धुएं से बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए। खिड़कियों से लगातार मदद की आवाजें आ रही थीं। अचानक एक युवक ऊपर से कूद गया। नीचे लगा लोहे का ग्रिल उसके शरीर से टकराया। लोगों की चीख निकल गई। उसके बाद भी कई लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगाई।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

इस इमारत में एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था और यहां गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े सॉफ्टवेयर डेवलप करने की ट्रेनिंग दी जाती थी। आग लगने से पूरी बिल्डिंग ही खाक हो गई है।

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।

बिल्डिंग में एंट्री और एग्जिट का रास्ता एक ही होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बगल के घर की दीवार तोड़कर बिल्डिंग में प्रवेश किया और लोगों को बाहर निकाला।

Tag: #nextindiatimes #LucknowFireTragedy #Lucknow #Coaching

RELATED ARTICLE