33.7 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

सिद्धार्थनगर: झगड़े को शांत कराने गए अधेड़ को जमकर पीटा, हुई मौत

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया में शुक्रवार रात दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के दौरान मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। दरअसल भानपुर मस्जिदिया गांव में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रामसरन यादव उर्फ तिलठु (55) मामला शांत कराने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर पीड़ित

परिजनों ने आरोप लगाया है कि वर्ग विशेष के लोगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि आरोपी पक्ष ने पुराने विवाद का बदला लेने के लिए युवक को बुलाकर बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार को परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते ही उनकी मौत हो गई।

मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की जानकारी होते ही अफसरों समेत पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ न्याय का भरोसा दिलाया। सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने कहा कि भानपुर मस्जिदिया प्रकरण में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर भवानीगंज थानाध्यक्ष को दी गई है। केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना पर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा की पुराने विवाद में यादव परिवार को बुलाकर पूरे परिवार के साथ पिटाई की गई, जिससे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव यादवों के नेता बनते हैं। अगर उनमें दम है तो यहां आएं, परिवार को सांत्वना दें। तभी मानूंगा कि वे असली नेता हैं।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #police

RELATED ARTICLE