टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और काफी यूजफुल फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर का नाम ‘Reorder Your Grid’ फीचर है, जैसे की नाम से ही साफ समझ आ रहा है कि ये फीचर अब यूजर्स को प्रोफाइल की पोस्ट्स अपनी मर्जी से अरेंज करने की सुविधा देगा।
यह भी पढ़ें-गूगल से Vivo तक! इस महीने लांच होंगे ये दमदार 5G स्मार्टफोन
इसका मतलब है कि यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल ग्रिड पर दिखने वाली किसी भी पोस्ट्स को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस अकाउंट्स और उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो अपनी प्रोफाइल को ज्यादा आकर्षक और ऑर्गनाइज्ड बनाना चाहते हैं।
इंस्टाग्राम के प्रमुख Adam Mosseri ने इस फीचर के रोल आउट की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इसका उद्देश्य यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर दिखने वाले कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल देना है। अब यूजर्स अपनी पसंदीदा या किसी खास पोस्ट्स को प्रोफाइल ग्रिड में ऊपर या किसी भी खास जगह पर शो कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा ‘Reorder Your Grid’ फीचर?
इस फीचर को यूज करना काफी आसान है। यूजर्स सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी प्रोफाइल सेट कर सकते हैं।
सबसे पहले इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाएं।
इसके बाद ग्रिड में किसी भी पोस्ट को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें।
दिख रहे मेन्यू से नया ‘Reorder Grid’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
अब पोस्ट्स को ड्रैग करके अपनी पसंद की जगह पर रखें।
इतना करते ही बदलाव तुरंत सेव हो जाएगा।
सेव हो जाने के बाद प्रोफाइल देखने वाले सभी लोगों को नया लेआउट दिखाई देगा।
हालांकि सबसे खास बात ये है कि पोस्ट की असली अपलोड डेट, कैप्शन, लाइक्स और कमेंट्स में कोई चेंज नहीं होगा। ये फीचर सिर्फ प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट्स की विजुअल पोजिशन को चेंज करता है। धीरे धीरे इस फीचर को सभी के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Instagram #Technology




