45.2 C
Lucknow
मंगलवार, जून 9, 2026

सिद्धार्थनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्राहक की शिकायत के बाद हुआ एक्शन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के चर्चित वाव पिज्जा कैफे पर खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Department) ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। एक ग्राहक ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कैफे में परोसे गए बर्गर और पिज्जा से बदबू आ रही थी और खाद्य सामग्री बासी थी। शिकायत मिलते ही विभाग हरकत में आया और कैफे पर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में सपा ने खोला मोर्चा, बैलगाड़ी मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वाव पिज्जा कैफे पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान बर्गर, पिज्जा समेत कई खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए और उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। टीम ने रसोई, स्टोरेज व्यवस्था और खाद्य पदार्थों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण और गुणवत्ता मानकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को परखा गया। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा आर.एल. यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर सैंपलिंग की गई है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अब देखना होगा कि लैब रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर क्या खुलासा होता है और विभाग आगे क्या कदम उठाता है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #FoodDepartment #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE