42.2 C
Lucknow
शुक्रवार, जून 5, 2026

Audi ने पेश की सबसे फास्ट हाइब्रिड सुपरकार, दी गई हैं तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स

ऑटो डेस्क। Audi ने अपनी पहली हाइब्रिड सुपरकार Audu Nuvolari को पेश किया है। यह कंपनी के इतिहास की सबसे तेज और पावरफुल कार है जिसकी सिर्फ 499 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। इस कार में तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं जिसमें 2 आगे वाले एक्सल पर हैं और तीसरी मोटर इंजन और ट्रांसमिशन के बीच लगी है।

यह भी पढ़ें-नई 2027 Mercedes-Benz S Class पेश, बेहद लग्जरी है ये कार

इस कार में एक हाई-पकफॉर्मेंस हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो कुल मिलाकर 1,001PS पावर (736KW) जनरेट करता है। इसमें 4.0 लीटर का V8 बिटुर्बो इंजन लगा है जो अकेले ही 800hp की पावर और 730nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 10,000rpm तक जा सकता है। इसमें Audi Ceramic Pro ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। आगे के पहियों में 10-पिस्टन और पीछे 4-पिस्टन वाले ब्रेक कैलीपर्स लगे हैं जो कार्बन स्ट्रक्चर वाली डिस्क के साथ आते हैं। यह सिस्टम बहुत ही जल्दी कार को रोक सकते हैं।

इस कार में Quattro Predictive Ride नाम की तकनीक दी गई है। इसके सेंसर्स कार के मुड़ने, स्पीड और ग्रिप पर लगातार नजर रखते हैं। अगर मोड़ पर कार की ग्रिप कम होने लगती है तो यह सिस्टम खुद ही पहियों की पावर और ब्रेक को संभाल लेता है। स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए बटन से आप इसके 4 ड्राइविंग मोड्स को चुन सकते हैं। इसके ड्राइविंग मोड्स हैं- E-Hyrbid, Balanced, Dynamic और Dyamic+ दिए गए हैं। इसके अलावा, रेस ट्रैक के लिए Track Mode भी दिया गया है।

कार को हल्का और मजबूत बनाने के लिए इसके बाहरी हिस्से या Exterior में ऑडी स्पेस फ्रेम तकनीक के साथ कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। Audi की प्रोडक्शन कारों में पहली बार फॉर्ज्ड सेंटर लॉक-व्हील्स (Forged center-lock wheels) दिए गए हैं। कार की बनावट और हवा के बहाव को बेहतर बनाने के लिए F1 ड्राइवरों की मदद ली गई है। इसमें एक खास S-Duct और पीछे की तरफ एक ऑटोमैटिक विंग दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #Audi #AuduNuvolari

RELATED ARTICLE