ऑटो डेस्क। Hero Motocorp ने देश की पहली Flex Fuel बाइक्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक्स Splendor+ और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसकी कीमतों की बात करें तो Splendor+ की एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपए (दिल्ली) तो वहीं HF Deluxe की एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपए (दिल्ली) रखी गई है।
यह भी पढ़ें-Honda Dio 125 और Shine का X-एडिशन लॉन्च, मिली ये खासियतें
Splendor+ और HF Deluxe का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन ऐसे पेट्रोल पर चल सकता है जिसमें E20 से लेकर E85 तक इथेनॉल मिलाया जाता है। वर्तमान में भारत में स्टैंडर्ड फ्यूल के रूप में E20 पेट्रोल बेचा जा रहा है जिसमें पेट्रोल के अंदर 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। नई दिल्ली आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo 2025 में Hero HF Deluxe E85 को भी प्रदर्शित किया गया था।
इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है जो 8,000 rpm पर 6.3kW की पावर और 6,000 rpm पर 8.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की फ्लेक्स फ्यूल अनुकूलता (Flex Fuel Compatibility) E20 से E85 तक है। Hero HF Deluxe में भी 97.2cc का इंजन मिलता है जो 8,000rpm पर 6.3kW की पावर और 6,000rpm पर 8.3nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Hero HF Deluxe में नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंज इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर्स, फ्लेक्स फ्यूल क्षमता के लिए सुधरा हुआ ECU और अपग्रेडेड किए गए फ्यूल सिस्टम पार्ट्स और नए ब्लैक और लाइम येलो ग्राफिक्स मिलते हैं। वहीं, Hero Splendor+ में हीरों की पेटेंडेट आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी, नया डिगी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्यूबलेस टायर जैसे वहीं फीचर्स मिलेंगे। हीरो मोटोकॉर्प के पहले फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकल्स केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉन्च किए और इन्होंने हीरो मोटोकॉर्प के इस पहल की सराहना की।
Tag: #nextindiatimes #HeroMotocorp #FlexFuelMotorcycle




