36 C
Lucknow
मंगलवार, जून 2, 2026

लॉन्च हुआ 100 इंच का धांसू Smart TV, पिक्चर क्वालिटी से घर बनेगा सिनेमाहॉल

टेक्नोलॉजी डेस्क। Hisense ने इंडियन मार्केट में अपनी लेटेस्ट ULED Mini-LED TV लाइनअप लॉन्च की है। कंपनी ने U7SE 144Hz Mini-LED सीरीज को मार्केट में बिक्री के लिए उतारा है। ये स्मार्ट टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और नेक्स्ट जेन गेमिंग परफॉर्मेंस डिलीवर करने के लिए पेश की गई है। Hisense की लेटेस्ट टीवी को कटिंग-एज डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और एआई फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस

इस टीवी में Hi-QLED कलर टेक्नोलॉजी दी भी दी है, जो ब्राइटनेस को एडजेस्ट करती है। इसके साथ ही यह टीवी हाई-परफॉरमेंस गेमिंग भी सपोर्ट करती है। लेटेस्ट U7SE सीरीज के टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट, अल्ट्रा-स्मूद गेमप्ले के साथ मोशन ब्लर और लो-लेटेंसी जैसे फीचर मिलते हैं। इस लाइनअप के 100-इंच मॉडल में 165Hz Game Mode के साथ VRR सपोर्ट और HDMI 2.1 कनेक्टिविटी मिलती है।

इसके साथ ही बेस्ट विजुअल एक्सपीरियंस के लिए टीवी में Hi-View AI Engine दिया गया है। यह रियल टाइम में पिक्चर क्वालिटी को इंहेंस करने के लिए कॉन्ट्रास्ट और कलर को इंटेलिजेंस ऑप्टिमाइज करता है। Hisense ने इन टीवी को एडवांस ULED MiniLED टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारा है, जो दमदार कॉन्ट्रास्ट, डीपर ब्लैक्स और शानदार क्लैरिटी ऑफर करता है।

साउंड क्वालिटी की बात करें तो इस टीवी में बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है, जिन्हें Devialet ने ट्यून किया है। ये डीप बेस प्रोड्यूस करता है। कंपनी का कहना है कि टीवी की साउंड आउटपुट इतना है कि आपको अलग से ऑडियो सिस्टम की जरूरत नहीं होगी। ये टीवी VIDAA Smart OS पर रन करते हैं, जो यूजर्स को सीमलेस, फास्ट और सिक्योर यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इस टीवी में Hi-QLED Colour के साथ-साथ कॉम्प्रोहेंसिव HDR सूट, HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ, और Filmmaker Mode, के साथ AI RGB Light Sensor दिया है।

Hisense U7SE ULED Mini-LED TV को कंपनी ने 63,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लाइनअप को 55, 65, 75, 85 और 100 इंच के साइज में लॉन्च किया है। इस टीवी सीरीज को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Hisense #HisenseU7SEULEDMiniLEDTV

RELATED ARTICLE