32 C
Lucknow
रविवार, मई 31, 2026

सिद्धार्थनगर: ट्रक ने बाइक सवार मां और मासूम बच्चे को कुचला, दोनों की मौत

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ओवरटेक के दौरान एक बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। ट्रक का पहिया मां-बेटे के ऊपर से गुजर गया। कुचलने से दोनों की मौत हो गई। महिला के भाई को भी गंभीर चोट आई है। घटना इटवा थाना क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज डुमरियागंज की है। पुलिस ने ट्रक ड्राइव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और सरिया; एक की मौत

मृतक की पहचान दुर्गावती (40) और पल्लू (02) निवासी कटौतियां गांव के रूप में हुई। वह अपने भाई जीतू सहानी की बाइक पर सवार होकर ढेबरूवा थाना क्षेत्र स्थित मायके जा रही थीं। चौखड़ा के पास उनकी बाइक की दूसरे बाइक सवार से ओवरटेकिंग के दौरान स्थिति बिगड़ गई।

इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में बेकाबू बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी दुर्गावती और उनकी गोद में मौजूद पल्लू सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक का पिछला पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया। इस भीषण टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे जीतू सहानी को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृत मां और बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया-‘हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को पकड़ लिया गया है।मामले में केस दर्जकर जांच जारी है।’

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Accident

RELATED ARTICLE