नई दिल्ली। यूट्यूब (YouTube) पर इन दिनों दो बड़े यूट्यूबर्स संदीप महेश्वरी (Sandeep Maheshwari) और विवेक बिंद्रा के बीच छिड़ी जंग सुर्खियों में है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब संदीप महेश्वरी (Sandeep Maheshwari) ने अपने एक वीडियो में एक बड़े यूट्यूबर द्वारा चलाए जा रहे घोटाले का पर्दाफाश किया, लेकिन उस यूट्यूबर का नाम नहीं लिया।
यह भी पढ़ें-थाने से हुए गायब हुए सपा नेता जुगेंद्र यादव के मुकदमे से जुड़े अहम दस्तावेज
विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) को लगा कि यह वीडियो उनके और उनकी कंपनी और उनके बिज़नेस के बारे में है और उन्होंने एक कम्युनिटी पोस्ट और लाइव वीडियो के साथ माहेश्वरी को बहस की चुनौती देकर जवाब दिया। संदीप महेश्वरी (Sandeep Maheshwari) ने दावा किया था कि उन पर वीडियो हटाने का दबाव डाला जा रहा है।
विवाद का मुख्य केंद्र विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) द्वारा पेश किए जाने वाले कुछ ट्रेनिंग प्रोग्राम हैं, जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक हो सकती है। संदीप महेश्वरी (Sandeep Maheshwari) ने आरोप लगाया है कि इन प्रोग्रामों में गलत दावे किए जाते हैं और लोगों को गलत उम्मीदें दी जाती हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि क्या ये प्रोग्राम वास्तव में लोगों को उनके करियर में आगे बढ़ने में मदद करते हैं या सिर्फ पैसा कमाने का जरिया हैं।

यह लड़ाई धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई की अब संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) ने अपने यूट्यूब चैनल पर आकर, खुलकर लोगों से संदीप महेश्वरी को एक्सपोज करने के लिए कहा और साथ ही ट्विटर (Twitter) पर एक ट्रेंड चलने को भी कहा #StopVivekBindra।
Tag: #nextindiatimes #SandeepMaheshwari #vivekbindra #youtube




