39 C
Lucknow
बुधवार, मई 27, 2026

डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ Oppo Enco Air 5s ईयरबड्स लांच, देखें फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo ने चीन में Reno 16 सीरीज स्मार्टफोन्स के साथ अपने Enco Air 5s ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को लॉन्च कर दिया है। ये नया ऑडियो वियरेबल एक सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ आया है और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), स्पेशल ऑडियो सपोर्ट, AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स साथ लाता है।

यह भी पढ़ें-तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lava Play Max 5G, मिलेगी दमदार बैटरी

ओप्पो ने इन ईयरफोन्स को 12mm डायनामिक ड्राइवर यूनिट से लैस किया है और ये IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। दावा किया गया है कि Enco Air 5s कुल 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं और ये तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Oppo Enco Air 5s सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ आता है और इसमें 12mm डायनामिक ड्राइवर यूनिट और ड्यूल-चैनल स्टीरियो ऑडियो आउटपुट मिलता है।

ये ईयरबड्स 20Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज को कवर करते हैं। शोर को कम करने के लिए, ये ईयरफोन्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं जो डीप, लाइट और ट्रांसपेरेंसी मोड्स के बीच इंटेलिजेंट स्विचिंग के साथ आता हैट। ओप्पो ने वॉयस कॉल्स के लिए इसमें तीन माइक वाला सेटअप भी दिया है। इसके दूसरे ऑडियो फीचर्स में स्पेशल ऑडियो और AI-बैकड कॉल नॉइज रिडक्शन शामिल हैं।

ये Enco Air 5s ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और वायरलेस पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ 6.0 का इस्तेमाल करते हैं। ओप्पो का दावा है कि इसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक की है। इन ईयरफोन्स में स्लाइडिंग वॉल्यूम कंट्रोल्स भी मिलते हैं और ये क्रॉस-प्लेटफॉर्म कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें ओप्पो इकोसिस्टम फीचर्स जैसे कि AI ट्रांसलेशन, रिमोट कैमरा कंट्रोल्स और डिवाइसेज के बीच स्विच करने का सपोर्ट भी मिलता है। Oppo Enco Air 5s के चार्जिंग के साथ आने वाले केस में 530mAh की बैटरी दी गई है, जबकि हर ईयरबड में 40.5mAh की बैटरी है।

Tag: #nextindiatimes #Oppo #OppoEncoAir5s

RELATED ARTICLE